Monday, October 5, 2020

अंतर्राष्ट्रीय (विश्व) शिक्षक दिवस


             विश्व में 5 अक्टूबर ' विश्व शिक्षक दिवस  (World Teachers Day) मनाया जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers Day) के रूप में भी जाना जाता है ।
             यह दिवस दुनिया में शिक्षकों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 5  अक्टूबर 1966 को पेरिस में  संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्थाओं 'यूनेस्को 'और 'अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन' का एक सम्मेलन का आयोजित हुआ था जिसमें 'टीचिंग इन फ्रीडम' संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस सम्मेलन में अध्यापकों की स्थिति पर व्यापक चर्चा हुई थी। अब प्रति वर्ष यूनिसेफ, यूएनडीपी, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और शिक्षा अंतरराष्ट्रीय द्वारा एक साथ मिलकर  प्रति वर्ष 'विश्व शिक्षक दिवस' का आयोजन किया जाता है। 
             यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा साल 1966 में शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ सभी गाइडलाइन बनाने की बात कही गई थी।
             'विश्व शिक्षक दिवस ' की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'विश्व शिक्षक दिवस' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु वर्ष 1994 में यूनेस्को की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन देने के बाद इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया।  इसके बाद 5 अक्टूबर को ' विश्व शिक्षक दिवस'  मनाये जाने की शुरुआत हो गई। 
             इस दिवस को 1994 के बाद से प्रतिवर्ष अधिकांश देशों द्वारा मनाया जा रहा है। इस वर्ष 2020 में यह 26वाँ विश्व शिक्षक दिवस है। 
             विभिन्न देशों में अलग-  अलग तिथियों में 'शिक्षक दिवस 'मनाया जाता है। समाज में शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा दिया जाए और शिक्षक की जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए ' विश्व शिक्षक दिवस' की शुरुआत की गई  ।
             चीन ने  1931 में शिक्षक दिवस की शुरुआत की थी पर 1932 में चीन की सरकार ने यह निश्चित किया कि 27 अगस्त को शिक्षक दिवस(Teacher Day) मनाया जाये, पर बाद में इस घोषणा को  वापस ले लिया गया।चीन में वर्ष 1985 में यह घोषणा की गई कि 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा । चीन में आज भी शिक्षक दिवस को लेकर मतभेद है ।चीन में बहुत से लोग यह चाहते हैं कि कंफ्यूशियस का जन्मदिन ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाये। 
              रूस में पहले शिक्षक दिवस(Teacher Day) अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह को मनाया जाता था पर 1994 में तय हुआ कि रूस में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा ।
              अमेरिका में भी शिक्षक दिवस  को लेकर काफी मतभेद रहे ।अब मई के पहले सप्ताह में शिक्षक दिवस मनाना निश्चित हुआ। अमेरिका में शिक्षक दिवस पूरे सप्ताह मनाया जाता है.
               ईरान में   अयातुल्लाह मोर्तेजा की हत्या के बाद ईरान में 2 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता हैl अयातुल्लाह मोर्तेजा ईरान के मशहूर प्रोफेसरों में से एक थे जिनकी याद में 2 मई को वहाँ शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 
                भारत में जहाँ ' शिक्षक दिवस' 5 सितंबर को मनाया जाता है, वहीं 5 अक्तूबर को 'विश्व शिक्षक दिवस' भी मनाया जाता है। भारत में दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी। 
                यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा (ईआई) विश्व शिक्षक दिवस मनाने हेतु प्रति वर्ष एक अभियान चलाता है जिससे की लोगों को शिक्षकों की बेहतर समझ तथा छात्रों और समाज के विकास में उनकी भूमिका निभाने में सहायता मिल सके। 
                'विश्व शिक्षक दिवस 2019' की थीम "युवा शिक्षक: पेशे का भविष्य (“Young Teachers: The Future of the Profession)” रखी गई  थी।
इस दिवस को 2019 में 'एजुकेशन इंटरनेशनल ' नामक संस्था "गुणवत्ता परक शिक्षा के लिये एकजुट हों" के नारे के साथ मनाया।
               ' विश्व शिक्षक दिवस 2020' की थीम 'लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेनेजिंग द फ्यूचर' ( Leading in Crisis, Remanaging the Future) रखी गयी है।  संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को जानने तथा उससे जुड़ी समस्याओं को पहचानने हेतु साल 2030 का लक्ष्य रखा है। 



 
          
             

1 comment:

  1. अच्छी जानकारी। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete